3-4 घंटे में मॉडल के साथ कैसी पोर्न शूटिंग करते थे नोएडा के उज्जवल और उसकी पार्टनर नीलू? पड़ोसी ने सब बताया

भूपेंद्र चौधरी

03 Apr 2025 (अपडेटेड: 03 Apr 2025, 03:27 PM)

Noida Porn Racket: नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़े पोर्न रैकेट का पर्दाफाश किया. पति-पत्नी की जोड़ी ने 400 से अधिक अश्लील वीडियो शूट किए. जानें कैसे चलता था यह रैकेट.

Noida Porn Racket

Noida Porn Racket

Google CTA

Noida Porn Racket: नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. नोएडा के सेक्टर-105 में एक घर पर छापेमारी के दौरान ED ने एक बड़े पोर्न रैकेट का खुलासा किया है. इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है, जो अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों की कमाई कर रहे थे. जांच में सामने आया है कि यह दंपति अब तक 400 से ज्यादा मॉडल्स के अश्लील वीडियो शूट कर चुका था.

यह भी पढ़ें...

कैसे चलता था रैकेट?

गिरफ्तार किए गए आरोपी उज्ज्वल किशोर और उसकी पत्नी नीलू श्रीवास्तव "सबडिजी" नामक एक कंपनी चला रहे थे. यह कंपनी सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए मॉडल्स को ऑडिशन के बहाने बुलाती थी और फिर जबरन उनसे पोर्न वीडियो शूट करवाए जाते थे. इस रैकेट में हाफ फेस शो, फुल फेस शो और न्यूड जैसी पांच कैटेगरी में शूटिंग की जाती थी. एक वीडियो शूट करने में महज 4 घंटे लगते थे, और मॉडल्स को मोटी रकम का लालच देकर इस धंधे में धकेला जाता था.

किसी को क्यों नहीं हुआ शक?

उज्ज्वल और नीलू के पड़ोसियों को इस रैकेट की भनक तक नहीं लगी, क्योंकि दंपति ने किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखा था. उनके घर में हर दिन सुबह 11 से 12 बजे के बीच मॉडल्स आती थीं और 3-4 घंटे बाद चली जाती थीं. चूंकि आरोपी पहले विदेश में रह चुके थे, इसलिए पड़ोसियों को उन पर संदेह नहीं हुआ.

ED की जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय अब इस रैकेट से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल डेटा की गहन जांच कर रहा है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन शामिल है। आगे की पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.