इटावा में भागवत कथा कहने पर कथावाचक मुकुट मणि यादव को जलील करने वालों के साथ ये क्या हो गया?

अमित तिवारी

• 08:49 AM • 24 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से आई एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में यादव कथा वाचक के साथ मारपीट की जा रही है. मारपीट का आरोप ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर लगा है.

Etawah, Etawah News, Etawah Viral news, Etawah viral video, Etawah crime news, Etawah police, up news, up viral news, up latest news, up viral video, इटावा, इटावा न्यूज, भागवत कथा, यादव, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव में भागवत कथा करने आए कथा वाचक मुकुट मणि यादव और उनके सहयोगी संत कुमार यादव के साथ मारपीट, जबरन बाल-चोटी काटने और नाक रगड़वाने का आरोप ब्राह्मण समाज के लोगों पर लगा है. मारपीट और जबरन चोटी काटने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. 

यह भी पढ़ें...

पीड़ितों का कहना है कि वह गांव में भागवत कथा करने आए थे. तभी यहां के ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनसे उनकी जाति पूछी. इस दौरान उन्होंने खुद को यादव बताया. फिर लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी. फिर इनके साथ जो-जो किया गया, वह सब वायरल वीडियो में दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम रात के समय चली गई वॉशरूम, वहां उसके साथ हुआ शर्मनाक कांड, कौन अरेस्ट हुआ?

ब्राह्मणों के गांव में यादव कथा करने क्यों आया?

पीड़ितों का कहना है कि गांव के ब्राह्मणों ने उनसे कहा कि वह लोग ब्राह्मणों के गांव में कथा करने कैसे आ गए. पीड़ितों का साफ कहना है कि यादव होने की वजह से उनके साथ ये सब किया गया. यहां तक की भागवत कथा के दौरान जो महिला परीक्षित थी, उसके पैरों पर जबरन नाक रगड़वाई गई और महिला के मूत्र से हम पर छिड़काव भी किया गया.

कथावाचक मुकुट मणि यादव ने ये बताया

पीड़ित कथावाचक मुकुट मणि यादव ने बताया,  हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है. हमारी सोने की अंगूठी भी ले ली गई और जंजीर भी ले ली गई. हमें इंसाफ चाहिए. हमने पुलिस से मामले की शिकायत की है.

पुलिस का हुआ सख्त एक्शन

दरअसल पुलिस ने इस मामले को खुद संज्ञान में लिया था. वायरल वीडियो की जांच की गई तो मामला बकेवर क्षेत्र के गांव दादरपुर से सामने आया. यहां ग्राम वासियों द्वारा सामूहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था. इस दौरान गांव के कुछ लोगों का आरोप था कि कथा वाचक ने कथा करने से पहले खुद को ब्राह्मण बताया था. मगर उनकी जाति अलग थी. इसके बाद कुछ लोगों ने कथा वाचक और उसके सहयोगी के साथ अभद्रता की.

बृजेश कुमार श्रीवास्तव (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा) के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.