वाराणसी गंगा में इफ्तार कर हड्डियां वहीं डालने के आरोपी 14 मुस्लिम युवकों संग ये क्या हुआ? मुस्लिम कमेटी ने भी किया किनारा

रोशन जायसवाल

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 03:42 PM)

UP News: नाव में सवार होकर गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करने वाले सभी 14 मुस्लिम युवकों के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. अब काशी की मुस्लिम कमेटी ने भी इन युवकों का विरोध किया है.

Varanasi, Varanasi viral video, Varanasi Iftar Controversy, kashi Ganga River, BJYM Complaint, NonVeg on Boat, Varanasi Police FIR, kashi News, वाराणसी इफ्तार विवाद, गंगा नदी, कोतवाली थाना, भाजयुमो तहरीर, चिकन बिरयानी कांड, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News:  वाराणसी में गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी में कथित चिकन बिरयानी का सेवन करने वाले सभी 14 मुस्लिम युवक बुरा फंस गए हैं. इस मामले की रील वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. अब पुलिस ने इन सभी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. बता दें कि पुलिस ने इन सभी को कोर्ट में पेश किया और फिर सभी को जेल भेज दिया गया. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने इस मामले में मोटरबोट के मालिक और उसके चालक विनोद के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. इसी बीच अब वाराणसी के मुस्लिम संगठनों ने भी इन युवकों से किनारा कर लिया है और इनकी इस हरकत का विरोध किया है. आपको ये भी बता दें कि रील सामने आने के बाद काशी भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से मामले की शिकायत की गई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के बाद ये कार्रवाई की थी.

काशी की अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने भी किया विरोध

इन मुस्लिम युवकों की करतूत की अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने भी जमकर मजम्मत की है. उन्होंने इसे धर्म का मजाक उड़ाना बताया है. कमेटी के संयुक्त सचिव सैयद मो.यासीन ने बताया, इफ्तार कोई सैर या पिकनिक नहीं, बल्कि एक शुद्ध धार्मिक कार्य है. आजकल लोग इफ्तार करने कहीं भी चले जाते हैं. इन युवकों ने गलत किया है. इफ्तार के तुरंत बाद मगरिब की नमाज जरूरी होती है और नमाज के लिए लगभग पश्चिम-दक्षिण दिशा का कोना होना जरूरी होता है. जो नाव पर संभव ही नहीं है. मजबूरी में तो बात समझ में आती है, लेकिन ये मजबूरी नहीं मजाक है और हमारे मजहब के साथ मजाक है.

कौन-कौन हुए अरेस्ट?

(डीसीपी काशी) गौरव बंसवाल ने बताया, पकड़े गए सभी आरोपी दशाश्वमेध थाने के मुस्लिम बहुल मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने मो.अव्वल, अजाद अली, मो.समीर, मो.अहमद उर्फ राजा, बहुआबीर, नूर इस्माइल, मो.फैजान, मो.अहमद, मो.तहसीम, महफूज आलम, मो तौसीफ अहमद, आमिर कैफी, नेहाल अफरीदी, मो.अनस और दानिश सैफी को गिरफ्तार किया है.