हाथरस के अमन खां ने ऐसा क्या कर डाला जिसको लेकर भीड़ ने मस्जिद पर कर दिया पथराव? क्षेत्र में भारी तनाव

राजेश सिंघल

17 Mar 2025 (अपडेटेड: 17 Mar 2025, 11:58 AM)

UP News: घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. आरोपी के दूसरे धर्म से संबंध होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया. इस दौरान भारी भीड़ मस्जिद में पहुंच गई और वहां पथराव-तोड़फोड़ करने लगी. जानिए आखिर आरोपी अमन खां ने क्या कांड किया था?

Hathras, Hathras News, Hathras Police, Hathras Crime, Hathras Viral News, Hathras Crime News, UP News, हाथरस, हाथरस क्राइम न्यूज, हाथरस पुलिस, हाथरस न्यूज, यूपी न्यूज

up news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 7 साल की बच्ची के साथ अमन खां नाम के युवक ने गंदा काम किया. आरोपी पीड़िता को पोखर के किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया. जब ये घटना सामने आई तो इलाके में तनाव पैदा हो गया. 

यह भी पढ़ें...

घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. आरोपी के दूसरे धर्म से संबंध होने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया. इस दौरान भारी भीड़ मस्जिद में पहुंच गई और वहां पथराव-तोड़फोड़ करने लगी. लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग करने लगे. फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त तनाव बना हुआ है और मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

हाथरस में जबरदस्त तनाव  

ये पूरा मामला हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर से सामने आय़ा है. यहां शनिवार की रात 7 साल की एक बच्ची के साथ अमन खां नामक के युवक ने गंदा काम किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गया. 

इस वारदात की जानकारी होने पर रविवार सुबह कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. उन्होंने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया. गिरफ्तार युवक के दूसरे समुदाय से होने की जानकारी मिलने पर भीड़ एक मस्जिद के पास पहुंच गई और वहां भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ कर डाली. 

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. इसी बीच पुलिस ने आरोपी अमन खां को भी दबोच लिया. जब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायर कर दिया.

पुलिस और आरोपी के बीच चली गोलियां

दरअसल कोर्ट में पेशी के दौरान जाते हुए आरोपी अमन खां ने लघुशंका का बहाना बनाया और तभी दारोगा की पिस्टल छीन ली. वह भागने की कोशिश करने लगा और उसने पुलिस पर फायर कर दिया. जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई. घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित बच्ची की हालत भी गंभीर बनी हुई है. उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है. इस वारदात के बाद से कस्बे में तनाव व्याप्त है. शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है.