काशी, चंदौली में ऐसा दिखा चांद, चंद्र ग्रहण के बाद भी इन राशियों पर खतरा, ज्योतिष से जानें

यूपी तक

• 01:50 PM • 08 Nov 2022

मंगलवार को लगा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है. वाराणसी, चंदौली के अलावा यूपी के अलग-अलग हिस्सों में इसे देखा गया. लोगों ने अपने-अपने…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

मंगलवार को लगा चंद्र ग्रहण अब समाप्त हो गया है. वाराणसी, चंदौली के अलावा यूपी के अलग-अलग हिस्सों में इसे देखा गया.

लोगों ने अपने-अपने घरों से चंद्र ग्रहण के इस दृश्य को देखा और बहुतों ने ग्रहण के बाद गंगा में स्नान भी किया.

वाराणसी और प्रयागराज के घाटों पर स्नान करने वाले वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली.

चंद्र ग्रहण भले समाप्त हो गया है लेकिन ज्योतिष के मुताबिक इसके बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका ख्याल रखा जाना चाहिए.

ज्योतिषाचार्य पंडित आदित्य कीर्ति त्रिपाठी के मुताबिक ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए, मंदिर की भी सफाई करनी चाहिए.

इसके बाद पूरे विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. रखा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए. उसे दान करना चाहिए. ताज़ा भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए.

ज्योतिष के मुताबिक चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बावजूद कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि को छोड़कर बाकी सभी राशियों को एक महीने तक सावधान रहना चाहिए.

चंद्र ग्रहण के बाद एक महीने में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों की राशि बदलने वाली है.

पढ़ते रहें uptak.in