महज 536 रुपए की मासिक किस्त में करें 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, गोरखपुर से चलेगी ट्रेन

अगर आप शिव भक्त हैं और सोमनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ द्वारकाधीश मंदिर सहित भेट द्वारका के दर्शन और शिवराजपुर बीच का…

उदय गुप्ता

• 02:14 PM • 21 Sep 2022

follow google news

अगर आप शिव भक्त हैं और सोमनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ द्वारकाधीश मंदिर सहित भेट द्वारका के दर्शन और शिवराजपुर बीच का भ्रमण करना चाहते हैं ये जर्नी आपके लिए है. इस यात्रा की खास बात ये है कि यदि आपके पास बजट की कमी है तो भी मासिक किस्त चुकाकर ये यात्रा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर प्लान लेकर आया है.स्वदेश दर्शन योजना के तहत आईआरसीटीसी ने 7 रात और 8 दिनों का एक टूर प्लान लॉन्च किया है. जिसके किराए का भुगतान आप मासिक किस्तों में भी कर सकते हैं. यह टूर आगामी 15 अक्टूबर 2022 को शुरू हो रहा है.

आईआरसीटीसी ने 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का टूर प्लान किया है. इस टूर के तहत ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मन्दिर एवं भेट द्वारिका के दर्शन कराये जायेगें. इसके अतिरिक्त द्वारिका स्थित शिवराजपुर बीच की भी सैर का आनंद ले सकेंगे. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है. इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि शामिल है.

जानिए कितना है किराया

स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस यात्रा का किराया 15,150/-रूपया प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. खास बात यह है कि ये सुविधा मासिक किस्तों पर भी उपलब्ध है. यह यात्रा में मात्र रू 536 रुपए प्रति माह में उप्लब्ध रहेगा. यानी आप महज 536 रुपए खर्च कर टिकट बुक कर सकते हैं. बाकी की धनराशि आप किस्तों में जमा कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं बुक, जानें

इस टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं. साथ ही साथ आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये 8287930902/ 8287930908/8287930909 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

मथुरा-वृंदावन के श्रद्धालुओं को मिलेगी रेल बस सेवा, 30 सितंबर से होगी शुरू, जानें डिटेल्स