लखनऊ फ्लैट से पकड़ी गईं उज़्बेकिस्तानी महिला HOLIDA और Nilofar, वहां क्या कर रही थीं? फिर सामने आया डॉ. विवेक गुप्ता का नाम

यूपी तक

• 10:40 AM • 22 Jun 2025

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में 2 उज़्बेकिस्तानी महिला HOLIDA और Nilofar को फ्लैट से पकड़ा गया है. आखिर वहां यहां क्या कर रही थीं और इस मामले में डॉ विवेक गुप्ता का नाम क्यों आया? ये मामला हैरान कर देगा.

UP News, UP Viral news, UP Crime news, UP Viral video, UP Crime, Lucknow, Lucknow news, Lucknow viral news, Lucknow crime news, Lucknow viral, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, लखनऊ क्राइम, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) की टीम ने उज़्बेकिस्तान की 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है. इन उज़्बेकिस्तानी महिलाओं का नाम होलिडा (HOLIDA) और निलोफर (Nilofar) है. जब पुलिस ने इन दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया तो ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ, जिसे जान पुलिस भी सकते में आ गई. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये दोनों महिलाएं भारत में रहने की ऐसी योजना बना रही थी, जिसने हर किसी को चौंका दिया. इसके लिए ये दोनों महिलाएं लखनऊ के डॉक्टर विवेक गुप्ता की मदद ले रही थीं.

ये भी पढ़ें: UP Monsoon News: आज 22 जून से लेकर अगले 96 घंटे तक  नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में रेन अलर्ट, IMD ने दी ये हिदायत 

फ्लैट से पकड़ीं गई विदेशी महिलाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) की टीम ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित ओमेक्स सिटी के एक फ्लैट से इन दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा और हिरासत में लिया. 

इस दौरान दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों 2 साल पहले लखनऊ आई थीं. वह दोनों प्लास्टिक सर्जरी करवा रही थीं, जिससे वह यहां लंबे समय तक रह सकें. 

होलिडा (HOLIDA) और निलोफर (Nilofar) ने बताया, त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के कहने पर वह दोनों डॉक्टर विवेक गुप्ता के पास गईं और वहां मोटी रकम देकर उन्होंने उन दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी. बता दें कि दोनों महिलाएं लखनऊ में बिना वीजा के रह रही थीं. आरोप है कि लखनऊ के डॉक्टर विवेक गुप्ता क्लिनिक पर विदेशी महिलाओं की पहचान छिपाने में मदद कर रहे थे.

बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और FRRO की टीम जांच में जुटी गई है.