अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी तक

• 10:46 AM • 11 Feb 2024

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बावजूद बर्फीली हवा चलने की वजह से ठंड का असर बरकरार है.

UP Weather Update: यूपी में अभी फिर से होगी बारिश! IMD ने दिया ये ताजा अपडेट

UP Weather Update: यूपी में अभी फिर से होगी बारिश! IMD ने दिया ये ताजा अपडेट

Google CTA

Uttar Pradesh Weather News : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बावजूद बर्फीली हवा चलने की वजह से ठंड का असर बरकरार है.  इस बीच मौसम विभाग (IMD) यूपी में अभी फिर से बारिश होने का अनुमान लगाया है. 12 फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम करवट लेगा. करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का मौसम ठंड रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, हाथरस, मेरठ, गौतम बुद्धनगर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अगले दो दिनों  तक इन क्षेत्रों में धुंध का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, पूर्वांचल में दिन साफ रहेगा और मौसम बिल्कुल सामान्य रहेगा. वहीं गोरखपुर, प्रयागराज का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा.  

बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा के कारण दिन और रात के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट बनी हुई है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, जबकि ज्यादातर इलाकों में 10 डिग्री से कम रहा. वहीं अधिकतम तापमान ज्यादातर इलाकों में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. 12 फरवरी से फिर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी बौछारें पड़ सकती हैं. 14 फरवरी को लखनऊ में भी बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं.