UPMSP UP Board 2022 10th Result: कानपुर के प्रिंस पटेल ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड 2022 के 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने न केवल पासिंग परसेंटेज में बाजी मारी है बल्कि मेरिट लिस्ट में भी उनका…

पंकज श्रीवास्तव

• 11:17 AM • 18 Jun 2022

follow google news

उत्तर प्रदेश बोर्ड 2022 के 10वीं के परिणाम में लड़कियों ने न केवल पासिंग परसेंटेज में बाजी मारी है बल्कि मेरिट लिस्ट में भी उनका दबदबा कायम है. टॉप 10 मेरिट लिस्ट में कुल 27 छात्र-छात्राएं हैं जिनमें 19 लड़कियां हैं. इस बार कुल 88.18 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. वहीं लड़कों का प्रतिशत 85.25 और लड़कियों के सफलता का प्रतिशत 91.69 है. यानी परीक्षा में सफल होने वाली लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें...

10वीं की परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं सेकेंड पोजीशन पर दो लड़कियां हैं. इनमें मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरण कुशवाहा ने 97.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं. तीसरे नंबर पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा हैं जिन्होंने 97.33 अंक हासिल किया है.

यहां देखिए टॉप 10 की लिस्ट

1. प्रिंस पटेल (कानपुर)- 97.67

2. संस्कृति ठाकुर (मुरादाबाद)- 97.50

2. किरण कुशवाहा (कानपुर नगर)- 97.50

3. अनिकेत शर्मा (कन्नौज)- 97.33

4. पलक अवस्थी (कानपुर नगर)- 97.17

4. आस्था सिंह (प्रयागराज)- 97.17

5. एकता वर्मा (सीतापुर)- 97.00

5. अथर्व श्रीवास्तव (रायबरेली)- 97.00

5. नैंसी वर्मा (कानपुर नगर)- 97.00

5. प्रांशी द्विवेदी (कानपुर नगर)- 97.00

6. शीतल वर्मा (सीतापुर)- 96.83

7. ईशिता वर्मा (सीतापुर)- 96.50

7. कशिश यादव (राय बरेली)- 96.50

7. हर्षिता शर्मा (मऊ)- 96.50

8. अजय प्रताप सिंह (राय बरेली)- 96.33

8. राज यादव (कानपुर नगर)- 96.33

8. ओमशी सिंह (ललितपुर)- 96.33

8. अंजलि चौहान (मऊ)- 96.33

8. आशुतोष कुमार (वाराणसी)- 96.33

9. शिवा (कानपुर नगर)- 96.17

9. अनुप्रिया जैन (ललितपुर)- 96.17

9. रोशनी निषाद (फतेहपुर)- 96.17

10. अभय पटेल (हरदोई)- 96.00

10. आस्था तिवारी (प्रयागराज)- 96.00

10. निष्ठा यादव (आयोध्या)- 96.00

10. अंशु यादव (देवरिया)- 96.00

स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के अलावा upmspresults.up.nic.in, results.gov.in, results.upmsp.edu.in, results.nic.in पर जाकर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

– सबसे पहले स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.

– upmsp.edu.in के होमपेज पर UP Board 10th Result 2022 लिंक को क्लिक करें.

– इसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट करना होगा.

– सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट खुल जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते है.

UPMSP UP Board 2022 Result: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    follow whatsapp