UP Weather Update: यूपी में 18 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी तक

17 Jan 2026 (अपडेटेड: 17 Jan 2026, 05:42 PM)

UP Weather Update: यूपी में 18 जनवरी को चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी. बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में भी भीषण कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है. मौसम विभाग ने 18 जनवरी के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है. विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अत्यंत घने कोहरे का प्रकोप रहेगा, जबकि पश्चिमी और मध्य यूपी में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में रहेगा अत्यंत घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

इन जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है- चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाके.

यहां रहेगा घना कोहरा, येलो अलर्ट 

इन क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

Cold Day को लेकर येलो अलर्ट की घोषणा

इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट और ठिठुरन बनी रहेगी- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाके.