UP Weather Update: यूपी में 17 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम

यूपी तक

• 11:07 AM • 16 Aug 2025

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने बताया है कि 17 अगस्त के साथ मॉनसून की स्थिति यूपी में कैसी रहेगी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण मॉनसूनी बारिश का दौर फिलहाल के लिए थम गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मॉनसून को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में भारी वर्षा होने की संभावना बहुत कम है. इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि छिटपुट बौछारों के अलावा और कोई प्रभावी बारिश नहीं होगी.

यह भी पढ़ें...

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण आया है, जो दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया है. इसी वजह से मॉनसून की रेखा अपनी सामान्य जगह से दक्षिण की तरफ खिसक गई है. 

हालांकि, 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में जो उत्तराखंड की सीमा से लगे हैं वहां पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, राज्य के बाकी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता सीमित ही रहेगी.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 16 अगस्त को मॉनसून का भीषण अटैक... इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी