UP Weather Update: यूपी में एक अप्रैल को भी होगी जोरदार बारिश... इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग का 1 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत 25 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी. 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.

UP Weather Update

यूपी तक

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 05:42 PM)

follow google news

UP Weather Alert: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चिंता बढ़ा दी है. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने 1 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक (या इसके बाद भी) के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं के इलाकों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है.

40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

बारिश के साथ-साथ कई जिलों में धूलभरी तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. विभाग के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, संभल और बदायूं में हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. इन तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने का डर भी बना हुआ है.

येलो अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें. विशेष रूप से वज्रपात की स्थिति में पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. किसानों को भी अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है.