UP Weather Update: यूपी में अगले 48 घंटों के बाद मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, चेतावनी जारी

UP Weather Update: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में मामूली गिरावट के बाद पारे में फिर उछाल आएगा और मौसम शुष्क रहेगा.

UP Weather Update

यूपी तक

21 Feb 2026 (अपडेटेड: 21 Feb 2026, 08:54 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं. राज्य के बीच से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल तो दिखे लेकिन बाकी प्रदेश में आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सीधी धूप निकलने से लोगों को अब दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं टिकेगी. जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म होगा, पारे में फिर से उछाल आना शुरू हो जाएगा.

आने वाले दिनों के लिए अनुमान है कि पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क (सूखा) बना रहेगा. तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि गर्मी समय से पहले अपना रंग दिखाएगी. फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और धूप का असर तेज बना रहेगा.