महिलाओं को 10 लाख तक इंट्रेस्ट फ्री लोन, शिक्षामित्रों का मानदेय अब 18000... यूपी में हो गए ये बड़े ऐलान

Women Interest Free Loan Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए शिक्षामित्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में ऐलान किया कि 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा.

CM Yogi

यूपी तक

20 Feb 2026 (अपडेटेड: 20 Feb 2026, 04:41 PM)

follow google news

Women Interest Free Loan Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. 

यह भी पढ़ें...

पूरी हुई शिक्षामित्रों की मुराद, अब हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये

मुख्यमंत्री योगी ने सदन में घोषणा की है कि शिक्षामित्रों को अब 1 अप्रैल 2026 से 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. 
मालूम हो की शिक्षामित्र पिछले कई सालों से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे. यूपी के शिक्षामित्रों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं नहीं है.

गांव की बहू-बेटियों को मिलेगा ब्याजमुक्त लोन

सीएम योगी ने ऐलान किया है कि यूपी के गांव की बहू-बेटियों को अपना रोजगार या स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराएगी.

इसके साथ ही सीएम योगी ने अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाकर 17,000 रुपये करने का ऐलान किया है. वहीं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी.