UP Weather Update: यूपी में आज से फिर पलट जाएगा मौसम, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा हाल

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अगले 48 घंटों में 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा. जानें पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम.

UP Weather Update

यूपी तक

20 Feb 2026 (अपडेटेड: 20 Feb 2026, 08:33 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही प्रदेश में पछुआ हवाओं का जोर बढ़ेगा, जिससे आने वाले दो दिनों में रात की ठंड में इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें...

पिछले 24 घंटों का हाल: कहीं धूप तो कहीं बादल

बीते 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही. मेरठ, बागपत और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया, जिससे धूप तेज रही और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वाराणसी और गोरखपुर जैसे पूर्वी हिस्सों में बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई और लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई.

अगले 48 घंटे- रात में बढ़ेगी ठंड, दिन रहेगा गर्म

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब रात के तापमान में 2-4°C की कमी आएगी, यानी रातें फिर से थोड़ी ठंडी होने वाली हैं. दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. आसमान साफ रहने की वजह से धूप खिली रहेगी और दिन का पारा सामान्य से अधिक बना रहेगा. आने वाले कुछ दिनों तक अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग ने दी ये सलाह 

चूंकि दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने की संभावना है, इसलिए मौसम में यह उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम की ठंड से बचने की सलाह दी है.