बोरे में भरा मिला इटावा का 25 साल का मनीष यादव, इस होनहार नौजवान को किसने मार डाला!

UP News: इटावा में प्रतियोगी छात्र मनीष यादव की बेरहमी से हत्या. रेलवे ट्रैक पर बोरे में बंद मिली लाश. परिजनों ने लगाया अपहरण और जमीनी विवाद में हत्या का आरोप. पुलिस जांच में जुटी.

Etawah Crime News

अमित तिवारी

20 Feb 2026 (अपडेटेड: 20 Feb 2026, 05:30 PM)

follow google news

इटावा के बंधा का मनीष यादव (25) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. 18 फरवरी को कोचिंग पढ़ने के बाद वह घर नहीं लौटा. घरवालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार वालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई. जैसे ही शुक्रवार की सुबह आई वैसे ही मनीष यादव को लेकर एक बुरी खबर भी सामने आ गई. मनीष का लाश इकदिल क्षेत्र चित भवन गांव के रेलवे ट्रैक पर बोरे में बंद मिली. इस खबर के सामने आती ही मनीष के घर चीख-पुकार मच गई. उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मनीष के शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है. 

यह भी पढ़ें...

बेटे की हत्या के बाद पिता राजवीर यादव ने क्या कहा?

मृतक के पिता राजवीर ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण करके हत्या कर दी गई है. उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों से हमारा जमीनी विवाद चल रहा था. इसलिए ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है.' 

'पुलिस ढूंढ देती तो शायद आज वह जिंदा होता'

उन्होंने आगे बताया कि मनीष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. उसने जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा दी थी. उसकी मेरिट आने वाली थी. वह पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दे चुका था. उन्होंने कहा कि 'हमारे विरोधियों ने उसका अपहरण करके हत्या कर दी अगर पुलिस उसको ढूंढ दी तो शायद आज वह जिंदा होता.'

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर एक डेड बॉडी मिली है, पहचान शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. डेड बॉडी के पास क्या क्या मिला है, इसका एविडेंस तैयार किया जा रहा है. जांच की जा रही है. 18 फरवरी को इसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी.