UP Weather Update: आज से पलट जाएगा यूपी का मौसम, IMD ने अब मॉनसून को लेकर दिया विस्फोटक अपडेट

हर्ष वर्धन

• 12:12 PM • 25 Jul 2025

UP Weather Update: IMD ने बताया है कि आज यानी 25 जुलाई से यूपी का मौसम पलट जाएगा. आज से मॉनसून सूबे में अपना प्रचंड रूप दिखा सकता है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपना 'दूसरा चरण' शुरू करने की तैयारी कर ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए बताया है कि आज यानी 25 जुलाई से मॉनसून अपने प्रचंड रूप में आएगा, जिससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. वहीं, आज यानी 25 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. सूबे के 40 से भी ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें...

यूपी के इन जिलों में कहर बरपाएगा मॉनसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी सक्रियता से बरसेगा, खासकर पूर्वी और मध्य भागों में. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 जुलाई को जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर, साथ ही इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन में परेशानी हो सकती है.

आज इन जिलों में है वज्रपात का खतरा

IMD ने राज्य के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) का भी अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर तथा इनके आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले में न रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही आश्रय लें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में आज कहर बरपाएगा मॉनसून, 45+ जनपद में बिजली गिरने का अलर्ट जारी