UP Weather Update: यूपी में बारिश, कोहरा और विजिबिलिटी को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये ताजा अपडेट

यूपी तक

03 Dec 2025 (अपडेटेड: 03 Dec 2025, 06:12 AM)

UP Weather Update: यूपी में मौसम को लेकर IMD ने अपने ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा.

UP Weather, UP Weather News, UP News, Uttar Pradesh, dense fog, cold weather, weather department, Lucknow, Kanpur, Agra, Meerut, Gorakhpur, Varanasi, cold wave, weather update

UP Weather

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन अब सुबह के समय कोहरे का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी छह दिनों (3 दिसंबर से 8 दिसंबर 2025) तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें...

8 दिसंबर तक कोई बारिश नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर 2025 तक चाहे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है. यानी इस पूरे सप्ताह में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. इस वजह से किसानों को अपने कृषि कार्यों को बिना किसी रुकावट के पूरा करने में मदद मिलेगी.

सुबह के समय दिखेगा कोहरे का असर

हालांकि, मौसम शुष्क रहने के बावजूद, सुबह के वक्त दृश्यता (Visibility) कम रह सकती है. पूर्वानुमान है कि 8 दिसंबर तक हर दिन सुबह के समय प्रदेश के कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की सम्भावना है. छिछला कोहरा वह होता है जब सतही दृश्यता 500 मीटर से 1000 मीटर के बीच होती है. लोगों को सुबह घर से निकलते समय कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.