बेटे को मिली इच्छा मृत्यु... सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद हरीश राणा की मां की ये बातें रुला देंगी

Harish Rana Ghaziabad Mother Case: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु दी है. अब इसको लेकर उनकी मां का बयान सामने आया है.

UP News

यूपी तक

11 Mar 2026 (अपडेटेड: 11 Mar 2026, 03:37 PM)

follow google news

Harish Rana Mother Remark: अब ये तय हो गया है कि गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है. पिछले 13 सालों से कोमा की हालत में बिस्तर पर मौजूद हरीश को अब लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि हरीश राणा के माता-पिता ने ही सुप्रीम कोर्ट में बेटे को लेकर याचिका दायर की थी. मां-बाप ने बेटे के लिए इच्छा मृत्यु मांगी थी. अब इस पूरे मामले को लेकर हरीश की मां की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. मीडिया से बात करते हुए हरीश की मां रो पड़ी और भावुक होते हुए उन्होंने अपनी बात रखी.

क्या बोलीं हरीश की मां?

हरीश राणा की मां ने कहा, क्या ही बताएं. मां-पिता को कैसे लगता होगा. हम कुछ नहीं बोल सकते. कुछ नहीं बोल सकते हम. आपको बता दें कि हरीश के परिवार ने कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताया है. 

कुछ साल पहले परिवार ने लिया था फैसला

दरअसल हरीश राणा को लेकर डॉक्टरों ने मना कर दिया था. परिवार ने काफी जगह दिखाया और इलाज करवाया. मगर अब डॉक्टरों ने जवाब देना शुरू कर दिया था. इस दौरान सालों से बिस्तर पर रहने के बाद हरीश के शरीर पर जख्म भी होने लगे थे. बेटे की ऐसी दर्दनाक हालत देख मां-बाप ने बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की सोची. इसके बाद मां-पिता कोर्ट गए. 

आपको बता दें कि साल 2013 में हरीश राणा चंदीगढ़ में पढ़ रहे थे. इस दौरान वह हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे. उनके सिर पर गहरी चोट आई थी. इसके बाद से ही वह कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में एम्स की रिपोर्ट, डॉक्टरों के पैनल, हरीश के परिवार से बात करते और केंद्र सरकार से इस मामले की चर्चा करके, ये बड़ा और अहम फैसला दिया है.