UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का भयानक अटैक... 17 अगस्त को यूपी के इन 10 जिलों में डेंजर बारिश की चेतावनी जारी

यूपी तक

• 04:11 PM • 16 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में 17 अगस्त को मॉनसून का भयंकर अटैक. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने कल यानी 17 अगस्त के लिए राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रहें और वज्रपात की घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरतें.

यह भी पढ़ें...

17 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान

भारी वर्षा होने की संभावना:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, हापुड़ और रामपुर के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं और ललितपुर के आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 17 अगस्त के बाद मॉनसून को लेकर हुई ये भविष्यवाणी, ऐसा हो जाएगा अब मौसम