UP Weather Today: 12 जनवरी को बांदा से लेकर बनारस तक कोहरे को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

यूपी तक

• 05:07 AM • 12 Jan 2024

इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज यानि 12 जनवरी को सूबे के किन-किन इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. भीषण ठंड ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. वहीं, इस दौरान सूबे में ठंड के साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है, जिसकी वजह लोगों को वाहनों से सफर करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज यानि 12 जनवरी को सूबे के किन-किन इलाकों में घना कोहरा पड़ेगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन इलाकों में आज पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यूपी में 11 तारीख को इन 5 जिलों में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

  • आगरा- 4.7 डिग्री सेल्सियस
  • लखीमपुर खीरी- 5 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर नगर- 5 डिग्री सेल्सियस
  • शाहजहांपुर- 5.7 डिग्री सेल्सियस
  • गाजीपुर- 6.3 डिग्री सेल्सियस