UP Weather Update: 12 जनवरी को मौसम ने फिर एक बार मारी गुलाटी... इन जिलों में चेतावनी हुई जारी

UP Weather Update: यूपी मौसम अपडेट 12 जनवरी- अगले 24 घंटों में फिर बढ़ेगी ठंड. मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी.

UP Weather Update

यूपी तक

12 Jan 2026 (अपडेटेड: 12 Jan 2026, 06:12 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से मिलने वाली राहत अब खत्म होती दिख रही है. अगले 24 घंटों के भीतर मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और बर्फीली हवाओं के साथ घने कोहरे की वापसी होने जा रही है. मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधान किया है कि आने वाले घंटों में यूपी के कई जिलों में पारा गिरेगा और गलन बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट (घना से बहुत घना कोहरा)

पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रह सकती है. इन इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर एवं आसपास के इलाके.

'अति शीत लहर' की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट)

इन जिलों में हाड़ कपाने वाली ठंड का प्रकोप रहेगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी:

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर एवं आसपास के इलाके.

कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट

प्रदेश के एक बड़े हिस्से में घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है:

घना कोहरा: चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल एवं आसपास के इलाके.

शीत लहर: अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल एवं आसपास के इलाके.