UP Weather Update: बारिश को लेकर आया नया अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों तक प्रदेश में कहां-कहां बरसेंगे मेघ

यूपी तक

• 07:23 PM • 07 May 2025

उत्तर प्रदेश में मई के पहले हफ्ते से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 32 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

up weather news

up weather news

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मई के पहले हफ्ते से ही मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 32 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वहीं कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक,  8 मई को मौसम सक्रिय होगा. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है. साथ ही इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. 

9 मई को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात का असर देखा जाएगा. इस दिन बारिश का दायरा कुछ कम हो सकता है, लेकिन वज्रपात का खतरा बना रहेगा.

वहीं 10 मई को मौसम की गतिविधियां कुछ कम होंगी. लेकिन सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.इस दिन हवाओं की गति में कमी आ सकती है, लेकिन बारिश और गरज-चमक का असर कुछ क्षेत्रों में देखा जाएगा.