UP Weather Update: मॉनसून ने यूपी को लिया अपनी गिरफ्त में... आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 40+ जनपद में आंधी-तूफान का अलर्ट

यूपी तक

21 Jul 2025 (अपडेटेड: 21 Jul 2025, 04:12 AM)

UP Weather Update: यूपी में 21-22 जुलाई को मौसम विभाग का नया अलर्ट. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का व्यापक अलर्ट जारी.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई की सुबह से 22 जुलाई की सुबह तक के लिए नया अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कई जिले जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद शामिल हैं वे भारी बारिश की चपेट में आ सकते हैं. वहीं, पूरे प्रदेश में खासकर पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भागों में गरज-चमक के साथ आसमानी बिजली (वज्रपात) गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

राज्य के पश्चिमी छोर पर बसे कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें मुख्य रूप से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा और रामपुर, बरेली और उनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

वज्रपात का व्यापक खतरा

उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है. इस अलर्ट में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उनके आसपास के इलाके शामिल हैं. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली चमकने और गरजने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रुकें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की पकड़ हुई मजबूत... 21 जुलाई को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, 45+ जनपद में आंधी-तूफान का अलर्ट