UP Weather Update: IMD ने जारी किया यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या बढ़ेगी ठंड?

यूपी तक

• 07:03 AM • 25 Jan 2023

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है. यूपीवासियों को अगले…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है.

यूपीवासियों को अगले 5 दिन यानी 30 जनवरी तक बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी समेत पूरे उत्तर प्रदेश को लेकर बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है.

आज सुबह से ही पश्चिम यूपी के अमरोहा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, कानपुर और झांसी क्षेत्रों में बारिश हुई है.

मौसम विभाग के अनुमान की मानें तो यूपी के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी आशंका है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. अब बारिश के अलर्ट से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

अन्य खबरें यहां पढ़ें