Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में 27 सितंबर को बनेगा 'लक्ष्मी नारायण राजयोग', इस खाश योग में 4 राशियों का बदलेगा भाग्य!

यूपी तक

• 05:08 PM • 24 Sep 2026

Pitru Paksha 2026: इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का पितृ पक्ष मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

UP Tak
Google CTA

Pitru Paksha 2026: इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होने जा रही है और इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का पितृ पक्ष कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है. पितृ पक्ष शुरू होने से ठीक पहले शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. इस दौरान बुध ग्रह पहले से ही तुला राशि में मौजूद रहेंगे. तुला राशि में शुक्र और बुध की यह युति 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनाएगी. 

यह भी पढ़ें...

ज्योतिष के अनुसार, इस शुभ योग का असर पितृ पक्ष के दौरान कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार, धन लाभ और कामयाबी के नए मौके मिलने की संभावना है. मुख्य रूप से मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ बताया जा रहा है.

तुला राशि में बनेगा शुभ संयोग

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, वैभव, सुंदरता और आकर्षण से जुड़ा ग्रह माना जाता है. वहीं बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्क और बातचीत का कारक माना गया है. जब किसी राशि में शुक्र और बुध एक साथ आते हैं, तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने की बात कही जाती है.

इस बार यह योग तुला राशि में बनने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान इस योग का असर चार राशियों के जातकों के लिए खास रह सकता है. इन लोगों को धन लाभ के साथ काम और कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि को निवेश में मिलेगा भारी मुनाफा

मिथुन राशि वालों के लिए यह महासंयोग उनके पांचवें भाव में बनने जा रहा है. इससे आपको शेयर बाजार, ट्रेडिंग या किसी पुराने निवेश से बहुत अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और मनचाहा इंक्रीमेंट मिलने की खुशखबरी मिल सकती है.

इसके अलावा मीडिया, कला, लेखन या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे.

तुला राशि को मिलेगा लाभ

तुला राशि के जातकों की राशि में ही लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है. यानी यह योग तुला राशि के पहले भाव में बनेगा. इस वजह से शुक्र और बुध का प्रभाव तुला राशि के जातकों पर सीधे पड़ सकता है.

इस दौरान लोगों के आकर्षण, व्यक्तित्व और फैसले लेने की क्षमता में सुधार हो सकता है. समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने के भी योग बताए गए हैं.

अगर आप लंबे समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अचानक धन लाभ हो सकता है. नया कारोबार शुरू करने या किसी बिजनेस डील को अंतिम रूप देने के लिए भी यह समय शुभ बताया गया है.

मकर राशि वालों को करियर लाभ

मकर राशि के जातकों के दसवें भाव में शुक्र और बुध की युति बनने जा रही है. दसवां भाव करियर, काम और कारोबार से जुड़ा माना जाता है.

इस योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है. बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलने की भी संभावना है. अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोई बड़ा पैकेज ऑफर मिल सकता है.

पैतृक संपत्ति या कारोबार से जुड़े किसी पुराने विवाद का समाधान भी हो सकता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना बताई गई है.

कुंभ राशि का चमकेगा भाग्य

कुंभ राशि के जातकों के नौवें भाव में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है. नौवां भाव भाग्य और धार्मिक यात्राओं से जुड़ा माना जाता है.

ज्योतिष के अनुसार, इस योग से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं. धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है और पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलने की बात कही गई है.

विदेश से जुड़े कारोबार या विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को भी आर्थिक लाभ मिल सकता है.