UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

UP Weather Alert: अप्रैल की शुरुआत में यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने तेज बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:05 AM • 01 Apr 2026

follow google news

UP Weather Alert: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि मौसम विभाग ने 1 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे तक और इसके बाद भी कुछ समय तक कई इलाकों में तेज बारिश और साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की दी गई चेतावनी

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिन जिलो में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर शामिल हैं.

इसके अलावा अलीगढ़, मथरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि कि बारिश के साथ कई इलाकों में धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं. गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, संभल और बदायूं में हवा की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. इन तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को   बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि दूसरी ओर तेज हवाओं और बारिश से खेतों में खड़ी या कटी फसलों को नुकसान होने की आशंका भी बनी हुई है.

लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

बता दें कि येलो अलर्ट को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है. खास तौर पर बिजली के समय खुले स्थानों में खड़े रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही किसानों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि बारिश और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद क नितिन कुमार सड़क पर तड़पता मिला तो खुली पत्नी मुस्कान अली के पिता मेहरुदीन और चाचा वाली सनसनीखेज कहानी