UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम बिल्कुल बदल चुका है. दिसंबर-जनवरी की सर्दी के बाद अब गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है. बीते एक हफ्ते से प्रदेश में गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है. ऐसे में लोगों को ये जानने की उत्सुकता है कि कहीं मौसम फिर से तो नहीं पलटेगा. लोगों की इस उत्सुकता के बीच भारतीय मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी कि 22 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है. इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है. इसके साथ ही बारिश को लेकर भी कोई अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि 22 से 26 तारीख तक पश्चिम और पूर्वी यूपी में रात के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है.
यूपी में इस बार फरवरी में ही क्यों आ गई गर्मी?
उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी महीने में ही तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है. आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड बनी रहती है, लेकिन इस बार गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण वैश्विक जलवायु परिवर्तन (Global Warming) और पश्चिमी विक्षोभ की कमी है. इस साल यूपी में सर्दी के अंतिम दौर में बारिश कम हुई, जिससे ठंड जल्द खत्म हो गई और तापमान तेजी से बढ़ने लगा.
ADVERTISEMENT









