UP Weather Update: यूपी में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं... इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

यूपी तक

18 Mar 2026 (अपडेटेड: 18 Mar 2026, 10:45 AM)

UP Weather Update: 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी. जानें मेरठ, नोएडा और आगरा समेत किन शहरों में रहेगा खतरा.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी की आहट के बीच एक बार फिर कुदरत का कड़ा पहरा लगने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 19 मार्च के लिए चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में भारी उथल-पुथल मच सकती है. अगर आप 19 मार्च को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का यह हाल जान लीजिए.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 'हवा का तांडव', 50 KM की रफ्तार से चलेंगी आंधी

मंगलवार से प्रदेश के पश्चिमी और तराई वाले हिस्सों में हवा की गति डराने वाली हो सकती है. विभाग के मुताबिक, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे पेड़ गिरने और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

प्रभावित जिले: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के इलाके.

इन जिलों में होगी बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

क्या होगा असर?

तापमान: बारिश और ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर पारे में गिरावट आएगी और लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होगा.

खेती: तेज हवाओं और बिजली के साथ होने वाली यह बारिश खलिहानों में खड़ी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है.