UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने 9 जून से 10 जून तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाओं (हीटवेव) और गर्म रातों को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग ने यूपी के कई जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट (सावधानी और कार्रवाई जरूरी) और येलो अलर्ट (सतर्कता बरतें) जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को ये चेतावनी अतिरिक्त सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने के लिए दी है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद,फतेहपुर , हाथरस , झांसी , मथुरा, मैनपुरी, महोबा, बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट?
IMD ने जिन जिलों में येलो अलर्ट शामिल किया है उनमें आगरा, बदायूं , बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बरेली, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी (आंशिक रूप से), ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सोनभद्र और सुल्तानपुर शामिल हैं.
ADVERTISEMENT









