UP Weather Update: तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर 24 जिलों में अलर्ट जारी, इन जगहों के लोग बरतें सतर्कता

यूपी तक

26 May 2025 (अपडेटेड: 26 May 2025, 06:28 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं और हल्की बारिश ने बड़ी राहत दी है. जानें किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को तेज हवाओं और हल्की बारिश ने बड़ी राहत दी है. प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार शाम तेज आंधी, गरज-चमक और बौछारों ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में है मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना है. 

यहां चल सकती हैं झोंकेदार हवाएं (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा)

IMD के अनुसार बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

30 और 31 मई को विशेष सतर्कता

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 मई को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान की पूरी संभावना है. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और आस-पास के जिलों में इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने को लेकर 46 जिलों में अलर्ट जारी, इन जगहों के लिए विशेष अपील की गई