UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आया बिग अपडेट… मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का इंतजार अभी लंबा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा जबकि पूर्वांचल में हीटवेव का असर जारी है.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 07:00 AM • 21 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बेहद जरूरी अपडेट जारी किया है.अगर आप राहत की बारिश या मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और धैर्य रखना होगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. यानी प्रदेश में मॉनसून की एंट्री में अभी और वक्त लगेगा और अगले कुछ दिनों तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें...

देश में सबसे गर्म रहा यूपी का बांदा, पूर्वांचल में 'लू' का टॉर्चर जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में स्थानीय स्तर पर केवल छिटपुट यानी हल्की-फुल्की मौसमी गतिविधियां ही देखने को मिल रही हैं जिसकी वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश का बांदा जिला आज न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्से इस समय भयंकर उष्ण लहर यानी लू की चपेट में हैं. आज बांदा के साथ-साथ प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी और बहराइच जिलों में भीषण लू दर्ज की गई.

अगले 5 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस समय कोई मजबूत मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं है. इस वजह से अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी. इसके परिणामस्वरूप पूर्वांचल और आसपास के इलाकों में लू की स्थिति लगातार जारी रहेगी. दोपहर के समय गर्म हवाओं का प्रकोप और बढ़ सकता है.

मॉनसून पर क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

मॉनसून को लेकर जो सबसे बड़ा अपडेट है उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अभी स्थितियां बिल्कुल भी अनुकूल नहीं हैं. हवाओं में नमी की कमी और पश्चिमी विक्षोभ या साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसी मजबूत गतिविधियों के न होने के कारण मॉनसून की रफ्तार थम सी गई है. ऐसे में झमाझम मानसूनी बारिश के लिए यूपी के लोगों को अभी कुछ और दिन का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. जब तक मौसम में बदलाव नहीं आता और बारिश का दौर शुरू नहीं होता तब तक लोग दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें.