UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर शुरू होगा बारिश का दौर… मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मौसम बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव है.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:52 PM • 20 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, तीखी धूप और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहतभरी खबर है. मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मॉनसून के दोबारा सक्रिय होने का नया अपडेट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 24 जून से राज्य के मौसम में बड़ा यू-टर्न आने वाला है जिसके तहत विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं. इस बदलाव से न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी बल्कि लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से भी बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें...

पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती और तराई वाले जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक देखने को मिल सकती है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है उनमें गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के आसपास के जिले शामिल हैं. 

तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा है कि 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है. इसके साथ ही विभाग ने आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को विशेष सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों के नीचे शरण न लें.

तापमान में आएगी 5 डिग्री तक की भारी गिरावट

जून के इस महीने में उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है जिससे भीषण उमस और गर्मी का माहौल है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को होने वाली इस मानसूनी बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है.