UP Weather Alert: मौसम विभाग का नया अलर्ट, अगले 48 घंटों के बाद ऐसा हो जाएगा यूपी का मौसम

यूपी तक

26 Nov 2025 (अपडेटेड: 26 Nov 2025, 11:05 AM)

UP Weather Update: मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. अगले 48 घंटे में तापमान बढ़ेगा और कोहरे का घनत्व कम होगा. यह बदलाव क्यों हो रहा है इसे खबर में आगे जानिए.

UP Weather

UP Weather

Google CTA

UP Weather Update: पिछले कुछ दिनों से ठिठुरा रही ठंड से अब प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिए हैं कि तापमान में आई गिरावट अब थमने वाली है बल्कि अगले दो दिनों के बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि कोहरे के घनत्व में कमी आएगी. यह बदलाव क्यों हो रहा है इसे खबर में आगे विस्तार से जानिए.

यह भी पढ़ें...

2 दिन के बाद कैसा हो जाएगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि ठंडी और सूखी पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण जो तापमान गिरा था वह अब थमने वाला है. अगले 1-2 दिनों तक तापमान में और थोड़ी-सी गिरावट आ सकती है. यानी लोगों को फिलहाल ठिठुरन से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन इसके बाद स्थिति बदलेगी. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी.

1 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

ठंड कम होने के साथ कोहरे की स्थिति में भी आएगा बदलाव

ठंड कम होने के साथ कोहरे की चादर अब थोड़ी पतली हो सकती है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा ही देखने को मिलेगा. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कोहरा तो छंट जाएगा, लेकिन पूरे दिन आसमान में हल्की धुंध बने रहने की संभावना है.