UP Petrol-Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों में दिखा उतार-चढ़ाव, कई जिलों में कीमतें घटीं तो कहीं बढ़ी, देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

UP Petrol Diesel Price Update: उत्तर प्रदेश में 5 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अलग-अलग जिलों में बदलाव देखने को मिला. कुछ शहरों में ईंधन के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई.

Petrol-Diesel Price News

Petrol-Diesel Price News

Google CTA

UP Petrol-Diesel Price Today Update: उत्तर प्रदेश में 5 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अलग-अलग जिलों में बदलाव देखने को मिला. कुछ शहरों में ईंधन के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ जिलों में कीमतों में बढ़ोतरी भी हुई है. आगरा, गाजीपुर, मथुरा और वाराणसी जैसे जिलों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, वहीं बलिया और नोएडा में कुछ दरों में बढ़ोतरी देखने को मिली. राजधानी लखनऊ में डीजल के दाम स्थिर रहे, जबकि पेट्रोल की कीमत में हल्की कमी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें...

आगरा, गाजीपुर और वाराणसी में राहत

आगरा में पेट्रोल 101.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. दोनों ईंधनों की कीमतों में पिछले दिन की तुलना में कमी दर्ज की गई. गाजीपुर में पेट्रोल 102.43 रुपये और डीजल 95.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जहां दोनों के दामों में गिरावट आई है. वाराणसी में भी पेट्रोल 102.07 रुपये और डीजल 95.57 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम है. मथुरा में भी पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में मामूली कमी देखने को मिली है.

बलिया और नोएडा में बढ़े कुछ ईंधन के दाम

दूसरी ओर बलिया में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 103.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. नोएडा में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 102.42 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही, लेकिन डीजल 0.25 रुपये महंगा होकर 95.99 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, जबकि डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है.