UP Monsoon Update: 40 KM/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान...यूपी में आज इन 55 जिलों में होगी जमकर बारिश

UP Monsoon Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 22 जून को सूबे के 55 जिलों में बारिश होगी.

UP Monsoon Update

यूपी तक

22 Jun 2025 (अपडेटेड: 22 Jun 2025, 04:12 AM)

follow google news

UP Monsoon Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी पूरी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है. इसके साथ ही, लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. यह मौसमी बदलाव जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं लोगों को सतर्क रहने की भी ज़रूरत है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 'भारी से बहुत भारी' बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, और ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में 'भारी बारिश' का येलो अलर्ट

इसके अलावा, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, और बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

गरज-चमक और झोंकेदार हवाएं

लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मेघगर्जन/वज्रपात होने की संभावना है, जिसमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, और ललितपुर सहित लगभग सभी जिले शामिल हैं.

साथ ही, 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी कई क्षेत्रों में चल सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.

    follow whatsapp