UP Monsoon Update: आज इन 51 जिलों में प्री मॉनसूनी बारिश का आईएमडी अलर्ट, मॉनसून की यूपी में एंट्री का दिन भी पता चला

यूपी तक

• 08:52 AM • 16 Jun 2025

UP Monsoon Update: कर रविवार के दिन यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई है. इसे प्री मॉनसूनी बारिश (UP Monsoon News) कहा जा रहा है. इसी बीच आज मौसम विभाग (UP Weather News) ने यूपी के 51 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए मॉनसून (UP Weather Update) को लेकर अहम जानकारी दी है.

UP Monsoon Update, UP Weather News, UP Monsoon News, UP Weather update, IMD Update, UP IMD Update, up weather, Monsoon, Lucknow Weather, Kanpur Weather, Noida Weather, यूपी में मॉनसून, यूपी में मानसून, बारिश, यूपी में बारिश, यूपी का मौसम, यूपी मौसम अपडेट

UP Monsoon Update (PC-AI)

Google CTA

UP Monsoon Update: रविवार का दिन उत्तर प्रदेश (UP Weather News) के लोगों के लिए थोड़ी राहत वाला रहा. पिछले कुछ दिनों से यूपी के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे, रविवार के दिन हुई हल्की बारिश ने उन लोगों को थोड़ी राहत दी. कल यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और इसका असर पूरे यूपी में दिखाई दिया. इसी बीच अब सभी को मॉनसून (UP Monsoon News) का इंतजार है. 

यह भी पढ़ें...

ऐसे में मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD Update) ने यूपी के मौसम को लेकर अहम जानकारी दी है. मौसम विभाग ने यूपी में प्री मॉनसूनी बारिश को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. मौसम विभाग का साफ कहना है कि आज से आने वाले कुछ दिनों तक यूपी के कई जिलों में तेज और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी में पड़ेगी बारिश

बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि आज से 18 जून तक यूपी में तेज-हल्की बारिश पड़ेगी. आज यानी 16 जून के दिन मौसम विभाग ने यूपी के 51 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के जिले शामिल हैं.

मौसम विभाग की माने तो आज यूपी के कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमेठी, महोबा, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, रामपुर, बिजनौर, बदायूं, झांसी, जालौन, महोबा, ललितपुर, जालौन, एटा, आगरा, औरैया, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, इटावा, औरैया आदि जिले शामिल हैं. 

कब से शुरू होगा मॉनसूनी बारिश का सिलसिला?

इसी बीच मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि 18 जून के बाद यूपी में भारी बारिश की आशंका है. माना जा रहा है कि मॉनसून बिहार से होते हुए 18 जून के आस-पास यूपी में एंट्री करेगा, इसके बाद यहां भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा और लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा.