संतकबीर नगर का ये डॉक्टर सरकारी आवास में अश्लील वीडियो बना पोर्न साइट पर करता था अपलोड! इसकी पत्नी ने क्या-क्या देखा?

आलमगीर

• 01:42 PM • 20 May 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले की सीएचसी में तैनात डॉ वरुणेश दुबे की पत्नी ने उनपर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं. आरोप है कि डॉक्टर अपनी अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड करते हैं. अब पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लिया है.

UP News, UP Viral news, Sant Kabir Nagar, Sant Kabir Nagar news, Sant Kabir Nagar viral news, Sant Kabir Nagar doctor video, up video, Sant Kabir Nagar video, up viral video, संतकबीर नगर, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर पर उसकी ही पत्नी ने ऐसा सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिसे जान पुलिस भी चौंक गई है. दरअसल सीएचसी में तैनात डॉक्टर पर उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह खुद की पोर्न वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर बेचता है.

यह भी पढ़ें...

डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि उसका पति सरकारी आवास पर ही अपनी पोर्न वीडियो बनाता है. वह खुद को ट्रांसजेंडर बताकर अपनी पोर्न वीडियो शूट करता है और फिर उसे पोर्न साइट पर डाल देता है. डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की. अब पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. 

डॉ वरुणेश दुबे अपने सरकारी आवास में ये क्या करते थे?

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सीएचसी पर तैनात डॉ वरुणेश दुबे चर्चाओं में आ गए हैं. डॉक्टर पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. डॉक्टर की पत्नी ने एसपी को पत्र लिखा है और अपने पति का पूरा कारनामा पुलिस को बताया है.

पत्नी का कहना है कि उसका पति अपने सरकारी आवास पर अपनी ही पोर्न वीडियो बनाता है. वह खुद को ट्रांसजेंडर बताता है और अपनी पोर्न वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर देता है. पत्नी का कहना है कि जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो वह चौंक गई. उसने अपने पति से इसको लेकर बात की. 

ये भी पढ़ें: जैसलमेर पोर्न केस वाली यूपी की लड़की का अब कुलधरा से वीडियो आया, इसने डिलीवरी बॉय, ड्राइवर, बुजुर्ग किसी को नहीं छोड़ा

डॉक्टर ने पत्नी के साथ की मारपीट

पत्नी का आरोप है कि जब उसने इसको लेकर अपने पति का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. जब उसने ये बात अपने पिता और भाई को बताई तो वह पति से मिलने आए. इस दौरान डॉक्टर ने उनके साथ भी मारपीट की.

पुलिस ने लिया ये एक्शन

इस पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक ने काफी गंभीरता से लिया है. डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं. इसी के साथ डॉक्टर का सरकारी आवास भी सील कर दिया गया है. आवास की वीडियोग्राफी करवाई गई है और डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: भतीजे सत्यम से थे रीना के संबंध, पति धीरेंद्र ने देखा तो उसके साथ किया कांड, फिर कानपुर पुलिस के साथ खेला गजब खेल