दिल्ली ब्लास्ट का दर्द मेरठ, अमरोहा और श्रावस्ती तक फैला... यूपी के इन 4 लोगों की अब तक हुई मौत

यूपी तक

11 Nov 2025 (अपडेटेड: 11 Nov 2025, 08:39 AM)

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए तेज धमाके में यूपी के कई लोगों की जान चली गई है. यूपी के जन लोगों की मौत हुई है उनकी जानकारी सामने आई है, जिसे आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.

Delhi Lal Qila Blast

Delhi Lal Qila Blast

Google CTA

Delhi Bomb Blast Death Toll Increase: देश की राजधानी दिल्ली में हुए तेज धमाके के जख्म उत्तर प्रदेश में भी गहरे होते जा रहे हैं. आपको बता दें कि इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. सोमवार को लाल किले के पास हुए इस भीषण विस्फोट के बाद जब मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई तो इसमें यूपी के कई परिवारों के चिराग बुझने की पुष्टि हुई. मंगलवार सुबह से ही अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर का मंजर दिल दहला देने वाला है. यहां से अब गमगीन परिवारों  का अपने प्रियजनों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. ​

यह भी पढ़ें...

यूपी के मृतकों की हुई पहचान

इस हमले ने उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मातम फैला दिया है. अब तक पहचाने गए मृतकों में शामिल हैं:​

1. मेरठ के रहने वाले मोहसिन.​

2. डीटीसी में बस कंडक्टर के तौर पर काम करने वाले अशोक कुमार. अशोक अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी थे.  ​

3. अमरोहा के हसनपुर के रहने वाले लोकेश. 

4. श्रावस्ती के 34 वर्षीय शख्स दिनेश मिश्रा. दिनेश चांदनी चौक में शादी के कार्ड का बिजनेस करते थे. ​

जिस आई20 कार में हुआ धमाका उसके बार में क्या पता चला?

आपको बता दें कि जिस आई20 कार में ये तेज ब्लास्ट हुआ उसके बारे अब कई जानकारियां सामने आई हैं. पता चला है कि यह कार 3 घंटे तक सुनहरी मस्जिद के पास की एक पार्किंग में खड़ी रही थी. दोपहर 3:19 बजे कार पार्किंग में दाखिल हुई थी. 6:48 बजे कार पार्किंग से बाहर निकली. उसके बाद ही धमाका हुआ. जानकारी यह भी मिली है कि यह कार ट्रैफिक वाले इलाके से गुजरती रही. जो शख्स यह कार चला रहा था उसने ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ था.  

ये भी पढ़ें: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव का आया ये रिएक्शन, 4 बड़ी बातें कह दीं