दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सपा चीफ अखिलेश यादव का आया ये रिएक्शन, 4 बड़ी बातें कह दीं
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की उच्च-स्तरीय जांच की मांग. गृह मंत्री अमित शाह ने NSG और FSL की टीमों के साथ जांच शुरू करने की पुष्टि की.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हो गई है. इस भयानक ब्लास्ट के बाद यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है और अयोध्या, वाराणसी जैसे संवेदनशील जगहों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली में लाल किले के पास शाम करीब 6:52 बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ. इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. संदेह जताया गया है कि एक हरियाणा नंबर प्लेट वाली हुंडई आई20 में ये ब्लास्ट हुआ है. गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी इसके बाद ब्ालस्ट हुआ. NIA समेत कई एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं. इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें 4 बड़ी बातें कही हैं.