होली पर संभल जामा मस्जिद के सामने हाथ जोड़े खड़ा हो गया ये शख्स, Video में देखिए फिर तो गजब ही गया

ऋषि राज

• 08:45 PM • 14 Mar 2025

Sambhal Jama Masjid viral video: संभल में इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने की वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन की पूरी कोशिश थी कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और हर कोई अपने त्योहार को शांति और सौहार्द से मना सके. इसी बीच एक दृश्य ऐसा सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

A man stood with folded hands in front of Sambhal Jama Masjid

संभल की जामा मस्जिद के सामने एक शख्स हाथ जोड़े खड़ा रहा

Google CTA

संभल में इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने की वजह से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन की पूरी कोशिश थी कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और हर कोई अपने त्योहार को शांति और सौहार्द से मना सके. इसी बीच एक दृश्य ऐसा सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

यह भी पढ़ें...

मस्जिद के सामने हाथ जोड़े खड़ा दिखा एक शख्स

यूपी Tak की टीम जब संभल के ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग कर रही थी, तभी जामा मस्जिद के सामने एक शख्स हाथ जोड़े खड़ा नजर आया. जब हमारी टीम ने उससे बात की, तो उसने कहा कि यह स्थान उसकी आस्था का प्रतीक है और यह क्षेत्र उनके भगवान से जुड़ा हुआ है.

यहां नीचे आप पूरा वीडियो देख सकते हैं

जुमे की नमाज और होली का उल्लास – एक साथ दिखा अद्भुत नजारा

संभल की जामा मस्जिद के एक ओर लोग जुमे की नमाज अदा करने पहुंच रहे थे, वहीं दूसरी ओर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच होली की चौपाई निकाली जा रही थी. इस दौरान ‘हर हर महादेव’ के जयकारे भी लगाए गए. संभल में इस विशेष परिस्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क था. पूरे इलाके में पीएसी, आरएएफ और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात किए गए थे, ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति न बन सके.