'नौकरी छोड़िए, बकरियां पालिए'... यूपी में बकरी पालन के लिए मिलेगा 1 करोड़ तक लोन और 50% सब्सिडी, ये है स्कीम

यूपी तक

• 09:25 AM • 25 Sep 2025

UP Sarkari Yojana: यूपी सरकार ने युवाओं के लिए बकरी पालन योजना शुरू की है. इस स्कीम में 1 करोड़ रुपये तक का लोन और 50% तक सब्सिडी मिल सकती है. जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें.

Goat Farming Buiness Idea

Goat Farming Buiness Idea

Google CTA

UP Sarkari Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार सूबे के युवाओं और पशुपालकों के लिए एक शानदार योजना लेकर आई है. यह योजना आपको सशक्त बना सकती है. अब आप यूपी में बेजिझक बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. यह योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी. इसे 'राष्ट्रीय पशुधन मिशन' के तहत शुरू किया गया है. इस योजना के तहत आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे, खबर में आगे विस्तार से जानिए.

यह भी पढ़ें...

सरकार देगी 1 करोड़ रुपये लोन और 50% की छूट

इस योजना में आपको बड़ा फायदा मिलेगा. सरकार आपको 1 करोड़ रुपये तक का लोन देगी. यह लोन बहुत ही रियायती दरों पर मिलेगा. इतना ही नहीं आपको लागत पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिलेगी. इसका मतलब है कि आपका आधा खर्च सरकार उठाएगी. यह फायदा 100 से 500 बकरियों की यूनिट लगाने पर मिलेगा.

आवेदन करने के लिए क्या जरूरी है?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं. आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. आपके पास बकरी पालन का प्रशिक्षण होना अनिवार्य है. आपको एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी बनानी होगी. बकरी फार्म के लिए आपके पास अपनी जमीन होनी चाहिए.

किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता?

सरकार कुछ लोगों को इस योजना में प्राथमिकता देगी. महिलाओं को पहले मौका मिलेगा. अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को भी वरीयता दी जाएगी. छोटे और सीमांत किसानों को भी इस योजना में खास प्राथमिकता मिलेगी. आप अकेले भी आवेदन कर सकते हैं. समूह बनाकर या संस्था के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की मण्डोला योजना में 8 लाख से कम में खरीदें 44.73 वर्ग मीटर के सरकारी फ्लैट्स, जानें सारी डिटेल्स