पीलीभीत: हाथ से उखाड़ी 3.81 करोड़ की सड़क, ग्रामीणों ने दिखाया खस्ता हाल, वीडियो वायरल

सौरभ पांडेय

• 11:58 AM • 12 Nov 2022

पीलीभीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क निर्माण की पोल खुल गई है. सड़क की हालत इतनी खराब है कि आम जनता…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

पीलीभीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क निर्माण की पोल खुल गई है.

सड़क की हालत इतनी खराब है कि आम जनता इसको अपने हाथों से उखाड़े दे रही है.

पीलीभीत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ग्राम भगवंतापुर में 3 करोड़ 80 लाख की लागत से सड़क बन रही है.

सड़क की खराब गुणवत्ता को दिखाते हुए ग्रामीणों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क आसानी से उखड़ रही है.

शुक्रवार को बाइक का ब्रेक मारने के दौरान सड़क उखड़ गई और जिससे सवार सड़क पर ही गिर पड़े.

इस हादसे के बाद कुछ लोगों ने इस सड़क का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

यहां पढ़ें ऐसी ही खबर