अपने विधायक अब्बास अंसारी को सजा मिलने के बाद ओपी राजभर ने ऐसा क्या फैसला लिया? जिसको लेकर हो रही खूब चर्चा

संतोष शर्मा

• 01:17 PM • 01 Jun 2025

UP News: हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा मिली है. अब ओम प्रकाश राजभर ने इस मामले में रिएक्शन दिया है.

UP News, UP Politics, UP Viral news, Abbas ansari, op rajbhar, abbas asnari news, up news, up politics, uttar pradesh news, up news, up political news

UP News

Google CTA

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा मिली है. भड़काऊ बयान यानी हेट स्पीच मामले में अब्बास को दोषी पाया गया और कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुना दी. अब अब्बास अंसारी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज के चीफ और यूपी कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान सामने आया है.

यह भी पढ़ें...

ओपी राजभर ने फैसला किया है कि उनकी पार्टी अब्बास अंसारी का केस कोर्ट में लड़ेगी. ओपी राजभर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अपने विधायक अब्बास अंसारी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.

उनके लिए लड़ा जाएगा-ओपी राजभर

दरअसल अब्बास अंसारी ओपी राजभर की पार्टी से विधायक हैं. अब्बास अंसारी को सजा मिलने पर ओपी राजभर ने कहा, हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की जाएगी और लड़ा जाएगा. ओपी राजभर ने आगे कहा, वह पार्टी के विधायक हैं. पार्टी क्यों नहीं लड़ेगी? उनके लिए बिल्कुल लड़ेगी.

ओपी राजभर ने आगे कहा, अब्बास अंसारी हमारे विधायक हैं और हमें ऊपरी अदालत जाने का अधिकार है. उनके वकीलों ने बचाव में दलीलें दी, लेकिन उस पर निर्णय लेना जज का काम था. उस निर्णय को चुनौती अब हाई कोर्ट में दी जाएगी.

अब्बास ने दिया था विवादित बयान

ये पूरा मामला 3 मार्च 2022 का है. यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने अधिकारियों से हिसाब किताब को लेकर धमकी दी थी. इसको लेकर अब्बास अंसारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था.