स्पेन से आईं नतालिया उर्फ यमुना देवी ने महाकुंभ की महिमा शुद्ध हिंदी में ऐसी बताई कि चौंक जाएंगे आप

यूपी तक

13 Jan 2025 (अपडेटेड: 15 Jan 2025, 02:37 PM)

Mahakumbh 2025: नतालिया स्पेन की रहने वाली हैं. वह महाकुंभ के पहले शाही स्नान में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं. बता दें कि स्पेन की नतालिया ने पीटीआई से बात की. खास बात ये रही कि उन्होंने हिंदी में बात की

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Kumbh 2025, Prayagraj, Prayagraj News, UP News

Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Kumbh 2025, Prayagraj, Prayagraj News, UP News

Google CTA

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ के पहले शाही स्नान में 70 लाख से अधिक लोग गंगा में आस्था की डूबकी लगाई है. माना जा रहा है कि शाम तक करीब 1 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में पहुंच जाएंगे. महाकुंभ में विदेशों से भी भारी संख्या में विदेशी नागरिक आए हैं और स्नान कर रहे हैं. इसी बीच पीटीआई ने स्पेन से आई नतालिया से बात की.

यह भी पढ़ें...

नतालिया स्पेन की रहने वाली हैं. वह महाकुंभ के पहले शाही स्नान में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं. बता दें कि स्पेन की नतालिया ने पीटीआई से बात की. खास बात ये रही कि उन्होंने हिंदी में बात की और महाकुंभ को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की. 

हिंदू में बात करते हुए क्या बोलीं स्पेन की नतालिया?

नतालिया ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, आज हमारी जिंदगी का उत्तम दिन है. आज काफी उत्तम और पवित्र मोहरत है. आज महाकुंभ और पूर्णिमा दोनों हैं. आज करोड़ों लोग गंगा जी में स्नान करेंगे.

नतालिया ने हिंदी में बताया, हमारा भाग्य है कि हम आज यहां संतों के साथ आए हैं. आज हम संतों के साथ पवित्र स्नान करेंगे.

रूस की क्रिस्टीना भी पहुंची महाकुंभ

बता दें कि महाकुंभ में रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, इटली, नेपाल समेत कई देशों से विदेशी आए हैं. रूस की क्रिस्टीना भी महाकुंभ में पहुंची हैं. उन्होंने भी शाही स्नान किया है. इस दौरान एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, मेरा भारत महान. भारत एक महान देश है. हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं. उन्होंने आगे कहा, यहां हम असली भारत को देख सकते हैं. असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है. मुझे भारत से प्यार है.