मोहम्मद रफी ने पेचकस से की थी सायरा के साथ क्रूरता, मुरादाबाद में हुए इस मर्डर केस की पूरी कहानी जान दंग रह जाएंगे

जगत गौतम

• 01:24 PM • 03 Jun 2025

Moradabad Crime News: मुरादाबाद की 20 साल की सायरा के साथ जो हुआ है, उसने पुलिस को भी चौंका दिया है. जानिए ये चौंका देने वाला मामला.

UP Crime News, UP Crime, UP Viral news, Moradabad Crime News, Moradabad Crime, Moradabad Police, Moradabad news, मुरादाबाद, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी जुर्म, यूपी वायरल न्यूज, मुरादाबाद क्राइम, मुरादाबाद न्यूज

UP News

Google CTA

Moradabad Crime News: मुरादाबाद की सायरा शाम के समय खेत गई थी. मगर वह लौट के नहीं आई. परिजनों ने उसे खोजा. मगर नहीं मिली. अगर दिन उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला. जिस तरह से 20 साल की सायरा को मारा गया, उसने पुलिस को भी दहला दिया. सायरा को जितनी निर्ममता के साथ मौत दी गई है, उसे जान हर कोई सकते में हैं. 

यह भी पढ़ें...

आखिर किसने और क्यों दी मुरादाबाद की सायरा को खौफनाक मौत? मुरादाबाद में हुए इस हत्याकांड की सारी कहानी हम आपको बताएंगे.

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के 4 साल बाद ही अमेठी के ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी की शादी का हुआ खौफनाक अंत, ये कहानी हिला देगी

सायरा के साथ ये क्या हुआ?

1- मुरादाबाद का मैनाठ क्षेत्र. यहां एक गांव में रहने वाली 20 साल की सायरा गायब हो गई. परिजन रातभर उसे खोजते रहे. सुबह सायरा का शव उसकी मां को ही खेत में पड़ा मिला. 

2- शव देखते ही ग्रामीण और परिजनों को चीख निकल गई. घटना स्थल को देखकर साफ था कि सायरा को बेहद निर्ममता के साथ मारा गया था. पूरा शव खून से सना था और जगह-जगह घाव थे.

3- युवती का शव मिलने से मुरादाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया. मौके पर फौरन पुलिस पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जब सामने आई तो पुलिस भी दहल गई.

4- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सायरा को पेचकस से मारा गया. उसके शरीर पर 30 से अधिक वार पेचकस से किए गए. यहां तक की उसके प्राइवेट पार्ट पर भी पेचकस से हमला किया गया. पोस्टमॉर्मट से ये साफ था कि सायरा को बेहद ही दर्दनाक तरीके से मारा गया था.

5- सवाल ये था कि आखिर सायरा के साथ इतनी बेरहमी कौन कर सकता है? पुलिस ने गंभीरता के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. तभी मृतका के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले रफी पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लगा दिया.

रफी ने क्यों मारा सायरा को?

जांच में सामने आया कि सायरा को रफी ने ही मारा था. दरअसल रफी और सायरा के बीच प्रेम संबंध थे. मगर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद सायरा ने कुछ लोगों के हाथों प्रेमी रफी को पिटवाया भी था. इसके बाद रफी ने प्रेमिका सायरा को मारने की योजना बनाई थी और वह पेचकस समेत कई हथियार लेकर आया और सायरा को मार डाला.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में भर्ती होने के बाद मौसी के घर आई कानपुर की बबली, बाथरूम गई और जिंदा नहीं निकली! क्या हुआ उसके साथ?

पुलिस ने रफी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में रफी ने अपना जुर्म मान लिया है. दोनों के बीच रिश्ते की बात भी सामने आ गई है. जिस तरह से रफी ने सायरा को मारा है, उससे हर कोई सन्न है. सायरा की मौत इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से हुई है और रफी ने तब तक उसके ऊपर पेचकस से वार किए हैं, जब तक वह मर नहीं गई.