पहलगाम के बदले में आगरा के गुलफाम की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला मनोज चौधरी पकड़ाया! क्या पता चला?

UP News: पहलगाम हमले के बाद आगरा में हुआ गुलफाम हत्याकांड चर्चाओं में बना हुआ है. अब पुलिस ने इस मामले में वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले शख्स को पकड़ा है.

Agra, Agra News, Agra Crime, Agra Police, Gulfam murder case, Gulfam murder case in Agra, agra police, up news, आगरा, आगरा न्यूज, आगरा वायरल न्यूज, आगरा गुलफाम हत्याकांड, गुलफाम मर्डर केस, यूपी न्यूज

UP News

अरविंद शर्मा

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 04:50 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ गुलफाम मर्डर केस चर्चाओं में बना हुआ है. दरअसल गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दावा किया गया था कि गुलफाम का नाम पूछकर उसे गोली मारी गई है. इस हत्याकांड के बाद एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें 2 युवक कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंदू पर्यटकों की हत्या का बदला लिया है. दोनों युवकों ने खुद को क्षत्रिय गौ रक्षा दल का कार्यकर्ता बताया था. 

यह भी पढ़ें...

आपको ये भी बता दें कि आगरा पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया था. दूसरी तरफ गुलफाम के साथी ने भी कहा था कि नाम पूछकर गोली नहीं मारी गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो में गुलफाम की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए दिख रहे मनोज चौधरी और उसके साथी को पकड़ लिया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो वायरल करने वाले मनोज चौधरी को पड़कर सच्चाई की जानकारी लेने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के 21 जिलों में पुलिस ने दबिश दी. इस दौरान मनोज चौधरी पुलिस की पकड़ में आ गया. अब पुलिस उसकी वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने में लगी हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ भी कर रही है. इस संबंध में आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया, मनोज चौधरी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. उससे पूछताछ हो रही है. 

ये भी पढ़ें: क्या आगरा में नाम पूछकर मुस्लिम युवक गुलफाम को मार दी गोली? वायरल दावे पर पुलिस ने दी ये जानकारी

गुलफाम के साथ क्या हुआ था?

आगरा के गुलफाम की हत्या 24 अप्रैल के दिन की गई थी. गुलफाम अपने चचेरे भाई शाहिद के रेस्टोरेंट में काम करता था. रात के वक्त गुलफाम और उसका साथ सैफ अली काम खत्म होने के बाद वापस आ रहे थे. रात करीब 11:30 बजे दो अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्होंने अचानक गुलफाम को गोली मार दी. इस हमले में गुलफाम का साथी सैफ भी घायल हुआ.

अपने पीछे बुजुर्ग पिता और 3 बच्चे छोड़ गया गुलफाम

बता दें कि गुलफाम अपने पीछे अपनी पत्नी और छोटे-छोटे 3 बच्चे छोड़ कर गया है. घर में बुजुर्ग पिता हैं. गुलफाम का एक बड़ा भाई है, जो उसकी मौत के बाद बदहवास है. गुलफाम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बुजुर्ग पिता का रोते-रोते बुरा हाल है. उन्होंने सरकार से इंसाफ और मदद की मांग की है.