महराजगंज: बेरहम बेटे ने मां का बाल खींचकर सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, मुंह पर मारे लात-घूंसे

अमितेश त्रिपाठी

• 02:33 PM • 26 Nov 2022

महराजगंज जिले में नौतनवां थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया. सबसे पहले बेटा, मां के बाल…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

महराजगंज जिले में नौतनवां थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया.

सबसे पहले बेटा, मां के बाल को पकड़ कर खींचते हुए घर के बाहर सड़क पर लेकर आता है.

फिर युवक घसीटते हुए सड़क पर अपनी मां को गिराकर लात-घूसों से मारने-पीटने लगता है.

बेटे की करतूत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित मां कमला देवी की तहरीर पर बेटे रितेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

आरोपी बेटा रितेश वर्मा के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बेटा फरार चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है.

पढ़ते रहें uptak.in