हिंदू संगठन के लोगों के सामने नहीं दबने वाले अलीगढ़ के SSP संजीव सुमन की पूरी कहानी जानिए

यूपी तक

• 04:10 PM • 03 Jun 2025

IPS Sanjiv Suman Story: अलीगढ़ में मुस्लिम मीट व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और IPS संजीव सुमन चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. अब जब एसएसपी संजीव सुमन की खूब चर्चा है तो ऐसे में आज आप उनकी पूरी कहानी जानिए.

IPS Sanjiv Suman

IPS Sanjiv Suman

Google CTA

IPS Sanjiv Suman Story: अलीगढ़ में मुस्लिम मीट व्यापारियों के साथ मारपीट का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में हिंदू आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने अलीगढ़ SSP संजीव सुमन के ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. मगर यहां एसएसपी संजीव सुमन ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को ही सुना दिया और सख्त नसीहत दे डाली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और IPS संजीव सुमन चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. अब जब एसएसपी संजीव सुमन की खूब चर्चा है तो ऐसे में आज आप उनकी पूरी कहानी जानिए.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं IPS संजीव सुमन?

यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संजीव सुमन मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. वे 2014 बैच के IPS अफसर हैं. उनके पिता का नाम महेश्वर तिवारी है. संजीव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रूड़की से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी की. शुरुआती प्रयास में संजीव सुमन असफल रहे, लेकिन आखिरकार उनका सेलेक्शन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हो गया. 

कहां-कहां हुई है संजीव सुमन की पोस्टिंग?

ट्रेनिंग के बाद संजीव सुमन की पहली पोस्टिंग 2016 में बतौर एएसपी बागपत में हुई. 2018 में उन्हें एडिशनल एसपी वेस्ट बनाकर कानपुर भेजा गया. 2019 में उन्हें बागपत का एसपी का चार्ज मिला. 2020 में संजीव सुमन को लखनऊ डीएसपी (पूर्व) की तैनाती मिली. फिर 2021 में ही उनका ट्रांसफर लखीमपुर खीरी में हो गया. इसके बाद प्रमोट होकर वह SSP मुजफ्फरनगर बनाए गए. फिलहाल जनवरी 2024 से वह अलीगढ़ के एसएसपी का चार्ज संभाले हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में हिंदू संगठन वाले बना रहे थे प्रेशर, SSP संजीव सुमन ने वो किया जिसकी उम्मीद नहीं की होगी!