Khan sir wife exclusive video: खान सर की वाइफ की पहली झलक देखिए, रिसेप्शन में गजब हो गया

यूपी तक

• 10:10 PM • 02 Jun 2025

Khan sir wife exclusive video: खान सर सोमवार को अपनी शादी के रिसेप्शन में अपनी पत्नी A.S. Khan के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. जानें इस मौके पर क्या खास रहा?

Khan sir wife exclusive video

Khan sir wife exclusive video

Google CTA

Khan sir wife exclusive video: देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शिक्षकों में से एक खान सर सोमवार को अपनी शादी के रिसेप्शन में अपनी पत्नी A.S. Khan के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. पटना के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए शानदार तरीके से एंट्री की. इस दौरान खान सर और उनकी पत्नी के ऊपर फूलों की बारिश की गई. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पूरे हॉल को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. खुद खान सर इस दौरान ब्लैक सूट, गुलाबी शर्ट और लाल टाई में मुस्कुराते हुए नजर आए. जबकि उनकी पत्नी A.S. Khan ने घूंघट ओढ़े नजर आईं. इस मौके पर भी उनकी एक झलक वहां मौजूद लोगों को देखने को नहीं मिली.

कौन हैं खान सर की पत्नी A.S. Khan?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खान सर की पत्नी A.S. Khan बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं. वह एक उच्च शिक्षित महिला हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ICSE बोर्ड से पूरी की है और उच्च शिक्षा भी प्राप्त की है. 

खान सर के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा

इस खास रिसेप्शन में राजनीति, फिल्म, शिक्षा और प्रशासन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शिक्षा जगत से, फिजिक्स वाला के अलख पांडेय सर और अंग्रेजी की मशहूर टीचर नीतू मैम भी इस मौके पर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. खान सर के लाखों चाहने वाले उनकी पत्नी की पहली साफ झलक देखने के लिए उत्सुक हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कब तक सोशल मीडिया पर सामने आते हैं. 

ये भी पढ़ें: देवरिया के रहने वाले खान सर की शादी के चर्चे, इनकी नॉलेज के दीवाने हैं लोग, अब इलाहाबाद वाला कनेक्शन भी जान लीजिए